IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की

IPL 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन की सबसे खास बात यह रही कि कई ऐसे भारतीय युवा खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया है। इन सभी युवा खिलाडियों ने चयनकर्ताओ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये सभी खिलाड़ी अब पूरी तरह से भारतीय टीम में एंट्री पाने को तैयार है। आज की इस पोस्ट में आपको बताएंगे उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की

IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की
IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की

सुयश शर्मा


सुयश शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं। 2003 में जन्मे सुयश शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में जगह दी। मात्र 19 साल की उम्र में कोलकाता के लिए डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।
इस गेंदबाज में वह सारी काबिलियत है जो 1 विकेट टेकर गेंदबाज में होनी चाहिए सुयश शर्मा एक लेग स्पिनर गेंदबाज है।
सुयश ने आईपीएल 2023 में खेले गए 8 मुकाबलों में 10 विकेट चटकाए हैं उन्होंने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और डेब्यु मैच में ही उन्होंने तहलका मचा दिया था उस मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे।

 IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की    सुयश शर्मा
सुयश शर्मा


अभिषेक शर्मा


अभिषेक शर्मा का जन्म सन् 2000 में अमृतसर पंजाब में हुआ। 16 साल की उम्र में ही उन्हें अब पंजाब के लिए खेलने का मौका मिला उन्होंने 2016-17 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। पंजाब का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी वैसे तो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन यह अमूमन ओपनिंग बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं इन्होंने कई मौकों पर अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया है और अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई है।
आईपीएल 2018 में अभिषेक शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था 2019 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए थे 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने इस प्लेयर को रिटेन किया था 2019 से लेकर अभी तक यह हैदराबाद की टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं अपनी बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी से भी अपनी टीम में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
2023 में इनके द्वारा खेले गए 8 मुकाबलों में 4 मुकाबलों में इनका स्कोर 30 प्लस है।

IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा


ध्रुव जुरेल


ध्रुव जुरेल का जन्म 2001 में आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ। ध्रुव को 2021 में उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल किया गया। साल 2022 आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के द्वारा इस खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचाना गया और अपनी टीम में शामिल किया गया। हालांकि 2022 में उनको खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन जैसे ही आईपीएल 2000 23 जून को खेलने का मौका मिला उन्होंने खुद को साबित किया इस बल्लेबाज ने ऐसी काबिलियत है जो अंतिम 15 से 20 बॉल में अर्धशतक लगा सकते हैं। ध्रुव ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए कई ऐसे मैचों में ताबड़तोड़ रन बनाए हैं। ध्रुव जुरेल भारतीय टीम के एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर कामयाब हो सकते हैं।

IPL 2023 इन्होंने की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल


तिलक वर्मा


तिलक वर्मा का जन्म 2002 में हैदराबाद में हुआ। मात्र 16 साल की उम्र में साल 2018 में तिलक वर्मा को हैदराबाद के लिए रणजी खेलने का मौका मिला। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले गए 23 टी-20 मुकाबलों में पांच अर्धशतक जड़ दिए हैं। 2022 में मुंबई इंडियंस ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचानते हुए अपनी टीम में शामिल किया। कि 2022 में भी ऐसे मौके आए जब उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई लेकिन जैसे-जैसे टाइम आगे बढ़ता गया इनकी प्रतिभा में भी निखार आता चला गया 2023 के आईपीएल में इन्होंने काफी वाहवाही लूटी है और अपने प्रदर्शन से विरोधियों के छक्के छुड़ाए हैं। मुंबई के लिए मिडल ऑर्डर और फिनिशर का रोल अदा करने वाला यह बल्लेबाज काफी विस्फोटक है। जरूरत पड़ने पर ये टिकाऊ पारी भी खेलते हैं आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में जब मुंबई के 5 विकेट जल्दी गिर गए थे तब उन्होंने धैर्य रखते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

IPL 2023 तिलक वर्मा
तिलक वर्मा


यशस्वी जयसवाल


यशस्वी जयसवाल का जन्म 2001 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। यशस्वी जयसवाल की लाइफ स्टोरी बहुत ही इंस्पायरिंग है। इनके परिवार ने इनको क्रिकेटर बनाने के लिए शुरू से ही उत्तर प्रदेश को छोड़कर मुंबई में आकर बस गए थे इनके पिताजी पानीपुरी बेचकर घर चलाते थे यशस्वी जयसवाल भी अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद पानीपुरी बेचा करते थे लेकिन इस खिलाड़ी की मेहनत लगन और जज्बे ने यह साबित कर दिया की किस्मत सिर्फ बहादुरों का ही साथ देती है।
2019 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने वाले यशस्वी जयसवाल को 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीदा।
यशस्वी जयसवाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने वाले विश्व के सबसे यंग क्रिकेटर है। फर्स्ट क्लास मैच में यशस्वी का औसत 81 है इनके द्वारा खेले गए 15 मैचों में इन्होंने 9 शतक दो अर्धशतक बनाए हैं जयसवाल का हाईएस्ट स्कोर 265 रन था।
बल्लेबाजी के साथ-साथ यशस्वी जयसवाल एक गेंदबाज भी है उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 विकेट चटकाए हैं।
2020 में आईपीएल का डेब्यू करने वाले यशस्वी जयसवाल अब राजस्थान की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं 2022 में मेगा ऑप्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स में जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था उनमें यशस्वी जयसवाल का नाम था।
2023 का हाईएस्ट स्कोर अभी यशस्वी जयसवाल के नाम है उन्होंने मुंबई के खिलाफ 124 रन की लाजवाब पारी खेली थी। आईपीएल के 16वें सीजन में यशस्वी जयसवाल ऑरेंज कैप की रेस में शामिल है अभी वह हाईएस्ट रन स्कोरर में दूसरे नंबर पर काबिज है। जयसवाल ने इस सीजन में खेले गए 11 मैच में लगभग 45 की औसत से 477 रन बनाए हैं।

IPL 2023 यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल


रिंकू सिंह


रिंकू सिंह का जन्म 1997 में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ। 2016 में रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश के लिए रणजी खेलने का मौका मिला इन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू किया। साल 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे रिंकू को शुरुआती 4 सीजन में 70 लाख की रकम देकर खरीदा गया पिछले 2 सीजन में उनकी कीमत 55 लाख रुपए थी । हालांकि शुरुआती सीजन में रिंकू सिंह को अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिल पाए 2018 में उन्होंने मात्र चार मैच खेले। अगले 3 सीजन में भी उनको ज्यादा मौके नहीं मिले और वह 11 मैच में ही कोलकाता टीम का हिस्सा रहे। 2023 में कोलकाता के लिए खेले गए अब तक 11 मैच में सभी मैचों में रिंकू को टीम में जगह मिली और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया। गुजरात टाइटन के खिलाफ यश दयाल को आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताने का कारनामा आज कोई भी भारतीय नहीं भूल सकता और यही कारण है कि रिंकू सिंह को अगले धोनी के रूप में देखा जा रहा है जो कि एक बेस्ट फिनिशर हो सकते हैं।

IPL 2023 रिंकू सिंह
रिंकू सिंह

 

Leave a Comment